खबर के अनुसार लुधियाना में कोहरा को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां कोहरे की बजह से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा हैं। अधिक समय में कोहरे में रहने से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और फेफड़ों से संबंधित बीमारियां बढ़ रही हैं।
बता दें की लुधियाना में हाईवे पर आमूमन 1 बजे तक कोहरा देखा जा सकता है। वहीं सुबह के समय धुंध और कोहरे के कारण लोगों को आस-पास की जगहे भी दिखाई नहीं दे रही हैं। ऐसे में सुबह के समय घर से बाहर निकलने वालों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो लुधियाना में अगले कुछ दिनों तक कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं तापमान में गिरावट आने से लोगों को कनकनी और ठिठुरन का भी सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आप सावधान रहें और बिना वजह घर से बाहर न जाए।

0 comments:
Post a Comment