खबर के अनुसार ऑडा ने पुल और अंडरपास के निर्माण की घोषणा पिछले साल की गई थी। इसकी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी हो गयी है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। इसके निर्माण पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।
बता दें की शहर की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ऑडा एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से 1200 करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रहा है। जिसमें इस साल 300 करोड़ का कर्ज लिया जाएगा। इसके अलावा 100 करोड़ राज्य सरकार और 100 करोड़ औडा की ओर से खर्च किये जायेंगे।
अहमदाबाद में 500 करोड़ से पुल और अंडरब्रिज का निर्माण?
मिली जानकारी के मुताबिक कुल 500 करोड़ रुपये की लागत से अहमदाबाद के बकारोल, रामोल, हातिजन, पंजरापोल, दास्तान, निकोल, तपोवन, शीलज और सिंधुभवन जंक्शनों पर पुल और अंडरब्रिज का निर्माण कार्य किया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment