खबर के अनुसार यह सर्टिफिकेट सामान्य वर्ग में आने वाले आर्थिक रूप में कमजोर लोगों के लिए होता है। इसके तहत सरकार के द्वारा सभी सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया जाता है, ताकि इन्हे आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
वहीं, इसका लाभ लेने के लिए उम्मीदवार के परिवार का वार्षिक आय 8 लाख रुपया से कम होना चाहिए। साथ ही साथ लाभार्थी के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नही होना चाहिए। जबकि आवासीय प्लाट क्षेत्र 1000 वर्ग फुट से कम होना चाहिए।
अहमदाबाद में घर बैठे बनाएं EWS सर्टिफिकेट?
1 .डिजिटल गुजरात पोर्टल पर जाना होगा।
2 .होमपेज पर टॉप मेनू में ‘Services‘ पर क्लिक करना हैं।
3 .इसके बाद ‘Citizen Services‘ आप्शन पर क्लिक करना होगा।
4 .इस पेज में आपको सर्चबार में ‘Economically Weaker Section‘ लिखकर सर्च करना हैं।
5 .आप पंचायत स्तर पर या सेंट्रल स्तर पर ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं, उसके अनुसार सलेक्ट करें।
6 .इसके बाद आप ‘Apply Online‘ बटन पर क्लिक कर लॉगिन करें। अगर लॉगिन पासवर्ड नहीं हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
7 .इसके बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, उसमे मांगी गई जानकारी को भरें और दस्तावेज को अपलोड कर सब्मिट पर क्लिक करें।
8 .इसके बाद ऑनलाइन के द्वारा आवेदन शुल्क जमा करें। आपका आवेदन पूरा हो जायेगा और कुछ दिन में EWS सर्टिफिकेट प्राप्त होगा।

0 comments:
Post a Comment