खबर के अनुसार यात्रियों का फ्लाइट सफर सस्ता करने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने पैसेंजर्स को हर बुकिंग पर अच्छी-खासी बचत कराएगी। हालांकि इसके लिए यात्रा के दौरान आपको अपने साथ सफर में कम सामान लेकर यात्रा करना होगा।
बता दें की अहमदाबाद, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों से कही जानें का शुरूआती किराया 6195 रुपये है, तो Xpress Lite में पैसेंजर्स को इसी टिकट के लिए करीब 5145 रुपये देना होगा। यानि की किराये में भारी डिस्काउंट मिलेगा। यह किराया अलग-अलग रूट पर अलग-अलग होगा।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जानकारी देते हुए बताया है की Xpress Lite के साथ पैसेंजर्स को हर फ्लाइट बुकिंग पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा चेक-इन बैग न होने के कारण यात्रियों को चेक-इन की लंबी लाइन से भी छुटकारा मिल जाएगा।

0 comments:
Post a Comment