वडोदरा में 22 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला

न्यूज डेस्क: गुजरात के वडोदरा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वडोदरा में 22 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार विश्वविद्यालय रोजगार सूचना और मार्गदर्शन ब्यूरो (यूईबी), कामती बाग के सामने, यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस, वडोदरा में सुबह 10 बजे से रोजगार मेला आयोजन की जाएगी और मेला में उपस्थित होने वाले युवाओं को नौकरी प्रदान किया जायेगा। 

बता दें की एमसीओएम, एमबीए, बीई मेक, बीई इलेक्ट्रिकल, बीई केमिकल, बीई एनवायरमेंट की योग्यता वाले युवाओं को इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जायेगा। इसके लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment