लुधियाना : घर बैठे Voter ID Card के लिए आवेदन

लुधियाना : साल 2024 में लोक सभा का चुनाव होने वाला हैं। इस चुनाव में वोट देने के लिए आप घर बैठे Voter ID Card के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपकी उम्र सीमा 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए, तभी आप वोटर कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान आपको सभी जरुरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म तिथि का प्रमाणपत्र, राशनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, रेंट एग्रीमेंट, बिजली बिल, दो फोटो आदि अपलोड करना होगा। 

आवेदन करने से पहले आप अपने सभी डॉक्यूमेंट को पीडीएफ या जेपीजी या जेपीजी फॉर्मेट में कन्वर्ट कर लें। क्यों की आवेदन के दौरान आपको इसी फॉर्मेंट में दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें।

घर बैठे Voter ID Card के लिए आवेदन?

1 .राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर जाए। 

2 .इसके बाद आपके सामने फॉर्म-8 खुलेगा, उसपर आपको क्लिक करना हैं।

3 .इसके बाद आपको वहां अपनी सभी डीटेल्स दर्ज करनी हैं और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना हैं।

4 .मांगी गई सभी जानकारी को भरकर सब्मिट कर दें, आपका आवेदन पूरा हो जायेगा और अगले 15 से 20 दिन में वोटर कार्ड आपके घर पहुंच जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment