World में 5 देशों के पास सबसे ज्यादा लड़ाकू विमान

नई दिल्ली: लड़ाकू विमान वे विमानों होते हैं जिन्हें विशेष रूप से युद्ध और सैन्य अभियानों के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये विमानों को वायु श्रेष्‍ठता प्राप्त करने, भूमि और समुद्र पर लक्ष्यों को नष्ट करने, और दुश्मन के विमानों से लड़ने के लिए उपयोग किया जाता है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में पांच देशों के पास सबसे ज्यादा लड़ाकू विमान मौजूद हैं। जिसमे अमेरिका के पास सबसे ज्यादा पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमान हैं। अमेरिकी वायुसेना में बड़ी संख्या में F-22 रैप्टर और F-35 लाइटनिंग II जैसे विमान शामिल हैं।

World में 5 देशों के पास सबसे ज्यादा लड़ाकू विमान। 

1 .संयुक्त राज्य अमेरिका: अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा लड़ाकू विमान हैं, जिनमें एफ-16, एफ-35, एफ-22 और अन्य प्रकार के विमान शामिल हैं। अमेरिका के पास कुल 13,209 विमान हैं, जिनमें 1,854 लड़ाकू जेट शामिल हैं। 

2 . रूस: रूस के पास भी एक विशाल संख्या में लड़ाकू विमान हैं, जैसे सु-57, सु-30, और मिग-29 विमान शामिल हैं। रूसी वायुसेना के पास 4,255 से ज़्यादा विमान हैं। इनमें 809 लड़ाकू विमान, 730 हमलावर विमान हैं।

3 .चीन: चीन ने अपनी वायु सेना को मजबूत करने के लिए तेजी से लड़ाकू विमानों की संख्या बढ़ाई है, जिसमें जे-20 और जे-10 शामिल हैं। इसके पास 1,207 लड़ाकू और बमवर्षक विमानों सहित कुल 3,304 विमान हैं।

4 .भारत: भारत के पास भी एक बड़ी संख्या में लड़ाकू विमान हैं, जैसे मिग-21, राफेल, और सुखोई-30 आदि। भारत के पास 2,296 विमान हैं।

5 .दक्षिण कोरिया : इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर दक्षिण कोरिया हैं। इसके पास 1,576 लड़ाकू विमान हैं। इसमें 40 F-35 लाइटनिंग II लड़ाकू विमान भी शामिल हैं। 

0 comments:

Post a Comment