कितने पद और किन विभागों में
आयुर्वेद निदेशालय में हैं, जहां चिकित्साधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) आयुर्वेद एवं यूनानी के लिए कुल 884 पद उपलब्ध हैं। इनके अंतर्गत अनारक्षित 318, अनुसूचित जाति 180, अनुसूचित जनजाति 19, अन्य पिछड़ा वर्ग 279 और ईडब्ल्यूएस 88 पद हैं।
पशुधन विभाग में पशुचिकित्साधिकारी के लिए 404 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें अनारक्षित 243, अनुसूचित जाति 84, अनुसूचित जनजाति 37 और ईडब्ल्यूएस 40 पद शामिल हैं।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में दंत सर्जन के 157 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें अनारक्षित 65, एससी 38, ओबीसी 39 और ईडब्ल्यूएस 15 पद शामिल हैं।
परिवार कल्याण निदेशालय में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पदों में अनारक्षित 143, एससी 21, एसटी 15, ओबीसी 20 और ईडब्ल्यूएस 40 पद हैं।
होम्योपैथी निदेशालय में होम्योपैथी चिकित्साधिकारी के 265 पद,
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में औषधि निरीक्षक के 26 पद,
आयुर्वेद निदेशालय में चिकित्साधिकारी आयुर्वेद के 168 पद,
यूनानी निदेशालय में चिकित्साधिकारी यूनानी के 25 पद,
विधायी विभाग में विधिक्षण अधिकारी का एक पद,
श्रम विभाग में चिकित्साधिकारी के सात पद,
आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी
इस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) आधारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। UPPSC के अधिकारियों का कहना है कि इस भर्ती के माध्यम से राज्य में विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा और योग्य उम्मीदवारों को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान किए जाएंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment