खुशखबरी का ताबड़तोड़ सिलसिला! बिहार में 3 बड़ी भर्ती जारी

पटना। बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में तीन बड़ी भर्ती नोटिफिकेशन जारी की गई हैं, जिनमें कुल 26,517 पदों पर नियुक्ति होनी है। इन भर्तियों में 12वीं पास उम्मीदवारों से लेकर तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों तक के लिए अवसर हैं।

1 .सबसे बड़ी भर्ती BSSC इंटर लेवल के लिए जारी की गई है। Bihar Staff Selection Commission (BSSC) द्वारा इस भर्ती में कुल 24,492 इंटर लेवल पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in है।

2 .दूसरी बड़ी भर्ती BTSC वर्क इंस्पेक्टर के लिए जारी की गई है। Bihar Technical Service Commission (BTSC) ने इस भर्ती में 1,114 पदों को भरा जाना है। आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 5 जनवरी 2026 तक चलेगी। यह भर्ती तकनीकी विभाग में वर्क इंस्पेक्टर पदों के लिए है, इसलिए उम्मीदवारों के पास संबंधित तकनीकी योग्यता होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन btsc.bihar.gov.in पर किया जा सकता है।

3 .तीसरी भर्ती भी BTSC द्वारा ही जारी की गई है, जिसमें वर्क इंस्पेक्टर और पंप ऑपरेटर के कुल 911 पद शामिल हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की योग्यता, आयु सीमा और शॉर्टलिस्टिंग टेस्ट को ध्यान में रखा जाएगा।

इन तीनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले योग्यता, आयु सीमा और आवश्यक दस्तावेज की पूरी जानकारी हासिल कर लें। बिहार में ये भर्तियां युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई हैं। तकनीकी और इंटर लेवल दोनों तरह के पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि जल्द ही समाप्त होने वाली है। ऐसे में योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर इस मौके का लाभ उठाएं और बिहार में सरकारी नौकरी की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं।

0 comments:

Post a Comment