फिटमेंट फैक्टर क्या है?
फिटमेंट फैक्टर वह फॉर्मूला है जिससे पुराने वेतन को नई बेसिक सैलरी में बदला जाता है। सूत्र और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर 8वें वेतन आयोग में 2.15 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में लगभग 115% का इजाफा होगा।
उदाहरण: न्यूनतम वेतन वाले कर्मचारी (₹18,000 बेसिक) की नई सैलरी बढ़कर लगभग ₹38,700 होगी। जबकि मध्यम वर्ग (₹50,000 बेसिक) की नई सैलरी लगभग ₹1,07,500 तक पहुँच सकती है।
भत्तों में भी होगी बढ़ोतरी
बेसिक सैलरी बढ़ने का मतलब यह भी है कि DA, HRA और अन्य भत्ते भी बढ़ेंगे। इसी अनुपात में पेंशन में भी इजाफा देखने को मिलेगा। इससे न केवल कर्मचारियों का मासिक वेतन बढ़ेगा बल्कि रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन भी अधिक होगी।
फायदा कब मिलेगा?
8वें वेतन आयोग का गठन पहले ही हो चुका है। आयोग को रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। हालांकि लागू होने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन नियम के अनुसार 1 जनवरी 2026 से इसे प्रभावी माना जाएगा। यदि सिफारिशें थोड़ी देर से लागू होती हैं, तो कर्मचारियों को एकमुश्त मोटा एरियर भी मिलेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment