1 .यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर भर्ती
यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने 537 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें ग्रेजुएट, B.Com, डिप्लोमा और मास्टर्स डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 19 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार UP Police की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में पुलिस सब-इंस्पेक्टर, पुलिस असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और पुलिस असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं।
2 .नेशनल हैंडलूम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NHDC) भर्ती
राष्ट्रीय हैंडलूम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने मैनेजर और कंपनी सेक्रेटरी के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यह अवसर विशेष रूप से MBA/PGDM धारकों के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 10 जनवरी 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार NHDC की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
3 .राष्ट्रीय औषधि शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, रायबरेली
राष्ट्रीय औषधि शिक्षा और अनुसंधान संस्थान ने फाइनेंस और अकाउंट्स ऑफिसर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पद डिप्यूटेशन कं शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर है। पात्र उम्मीदवार जिनके पास कॉमर्स/इकनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन और 10 साल का अनुभव है, वे 23 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन फॉर्म भरकर और हार्ड कॉपी जमा करके किया जा सकता है।
.png)
0 comments:
Post a Comment