जनवरी में 2.33 प्रतिशत की छूट, एक माह के लिए सस्ती बिजली
नए आदेश के अनुसार जनवरी 2025 के बिजली बिल में 2.33 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसका मतलब है कि जनवरी महीने में बिजली दरें एक माह के लिए सस्ती रहेंगी। इस निर्णय से प्रदेशभर के उपभोक्ताओं को करीब 141 करोड़ रुपये का सीधा लाभ होने का अनुमान है। बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
सितंबर में लगा था झटका, अब मिली राहत
इससे पहले सितंबर माह के ईंधन अधिभार को दिसंबर में 5.56 प्रतिशत की दर से वसूला गया था। उस समय बिजली उपभोक्ताओं पर करीब 264 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा था। अब जनवरी में मिलने वाली छूट को उसी भार की आंशिक भरपाई के रूप में देखा जा रहा है।
आने वाले महीनों में और राहत की उम्मीद
उपभोक्ता परिषद का यह भी कहना है कि प्रदेश में अब ट्रांसमिशन डिमांड बेस्ड टैरिफ लागू हो चुका है और नई बिजली दरों के आदेश भी प्रभावी हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में ईंधन अधिभार शुल्क में और कमी होने की पूरी संभावना है, जिससे उपभोक्ताओं को आगे भी राहत मिल सकती है।

0 comments:
Post a Comment