खुशखबरी की धूम! बिहार में डिप्लोमा धारकों की बंपर भर्ती

पटना। यदि आप इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक हैं और बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए बेहद अहम है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के 2809 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के लिए की जा रही है।

आपको बता दें की इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इच्छुक अभ्यर्थी 12 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है, जिससे अधिकतम उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकें।

कितने पदों पर भर्ती?

जूनियर इंजीनियर (सिविल): 2653 पद

सबसे ज्यादा पद सिविल ब्रांच में हैं। इन पदों के तहत जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, लघु जल संसाधन विभाग और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में नियुक्तियां की जाएंगी।

जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): 70 पद

अधिकांश नियुक्तियां नगर विकास एवं आवास विभाग और भवन निर्माण विभाग में होंगी।

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 86 पद

अधिकतर नियुक्तियां भवन निर्माण और नगर विकास विभाग में की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता

सिविल पद के लिए मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है। मैकेनिकल पद के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य। इलेक्ट्रिकल पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतनमान मिलेगा, जो इस भर्ती को और भी विशेष बनाता है।

आधिकारिक वेबसाइट: https://btsc.bihar.gov.in/

0 comments:

Post a Comment