1. खट्टे फल
नींबू, संतरा, मौसंबी और कीवी जैसे खट्टे फल विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये लिवर की कोशिकाओं को हानिकारक पदार्थों से बचाते हैं और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। रोजाना खट्टे फल खाने से लिवर का कामकाज सुचारू रहता है और फैटी लिवर जैसी समस्याओं का खतरा घटता है।
2. सेब
सेब में सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है, जो पेट और आंतों से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे लिवर पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और यह बेहतर तरीके से अपना काम करता है। रोजाना एक सेब खाने से लिवर की सेहत लंबे समय तक बनी रहती है।
3. बेरीज
आपको बता दें की ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रैस्पबेरी और ब्लैकबेरी में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंथोसायनिन पाए जाते हैं, जो लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। इनका नियमित सेवन लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाता है और उसे स्वस्थ बनाए रखता है।
0 comments:
Post a Comment