UPSSSC से आई बड़ी खुशखबरी, युवाओं के लिए बंपर भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी नौकरी के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UPSSSC लेखपाल भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से 7,994 राजस्व लेखपाल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

योग्यता और परीक्षा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को PET-2025 (Preliminary Eligibility Test) पास होना अनिवार्य है। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए नोटिश को अच्छी तरह से पढ़ें।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।

वेतनमान

राजस्व लेखपाल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के अनुसार ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके साथ ही अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन की तारीखें

आवेदन की शुरुआत: 29 दिसंबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2026

ऐसे करें आवेदन: इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती सरकारी नौकरी पाने का सुरक्षित अवसर है। परीक्षा का पैटर्न और चयन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। PET पास उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठेंगे और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नियुक्ति दी जाएगी।

0 comments:

Post a Comment