क्या है नया प्रस्ताव?
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग ने एक नया प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत इस योजना में न्यूनतम आयु सीमा को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने पर विचार किया जा रहा है। इसका सीधा फायदा उन युवाओं को मिलेगा जो कम उम्र में ही अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं।
पहले से क्या मिल रहा था लाभ?
अब तक इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष तक के युवाओं को लाभ दिया जा रहा था। इसके अंतर्गत- बिना ब्याज का ऋण, बिना गारंटी के लोन सुविधा, अधिकतम 5 लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही थी, ताकि युवा अपना छोटा कारोबार शुरू कर सकें।
क्यों किया जा रहा है बदलाव?
सरकार का मानना है कि राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे युवा हैं जो 18 से 20 वर्ष की उम्र में ही उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं। मौजूदा आयु सीमा के कारण कई इच्छुक युवा योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए नियमों में ढील देने पर विचार किया जा रहा है।
सरकार का बड़े लक्ष्य की तैयारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना की शुरुआत पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर की थी। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले 10 वर्षों में करीब 10 लाख युवाओं को इस योजना के तहत स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाए। हालांकि अब तक लक्ष्य के अनुसार प्रगति नहीं हो सकी है, जिसके चलते योजना में और सुधार किए जा रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment