क्या है अभी का नियम?
अब तक BPSC प्रिलिम्स परीक्षा में अभ्यर्थियों को A, B, C और D विकल्प दिए जाते थे। उम्मीदवार चाहें तो किसी प्रश्न को बिना उत्तर दिए छोड़ सकते थे। कई परीक्षार्थी ऐसे प्रश्नों को छोड़ देते थे, जिनका उत्तर उन्हें स्पष्ट रूप से नहीं आता था। आयोग का मानना है कि इस तरह की प्रवृत्ति से मूल्यांकन प्रक्रिया पर असर पड़ता है।
क्या बदलेगा नई व्यवस्था में?
नई व्यवस्था लागू होने के बाद उम्मीदवारों को हर प्रश्न के लिए पांच विकल्प मिलेंगे A, B, C, D और ‘E’। यहां ‘E’ का मतलब होगा 'प्रश्न का प्रयास नहीं किया गया'। यानी यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आता है, तब भी अभ्यर्थी को ‘E’ विकल्प चुनना अनिवार्य होगा। इस बदलाव से हर प्रश्न पर उम्मीदवार की स्थिति स्पष्ट रूप से दर्ज हो सकेगी।
नियम नहीं मानने पर होगा नुकसान
यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न में A, B, C, D या E इनमें से कोई भी विकल्प नहीं भरता है, तो उसे दंड का सामना करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में उस प्रश्न पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू की जाएगी। इससे उम्मीदवारों को हर सवाल पर प्रतिक्रिया देना जरूरी हो जाएगा।

0 comments:
Post a Comment