महंगाई का वार: LPG सिलेंडर हुआ इतना महंगा, जानें नया रेट

नई दिल्ली। देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 1 मई से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत बनी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद होटल, ढाबे और छोटे व्यवसायों पर सीधा असर पड़ने की संभावना है।

कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा

तेल कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के अनुसार आज 1 मई से 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट दिल्ली में 993 रुपये महंगा हुआ है। जबकि मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का भाव 993 रुपये बढ़ा है। वहीं, कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर गैस 994 रुपये महंगा हो गया है।

घरेलू गैस के दाम स्थिर

हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ता अभी भी पहले वाले रेट पर ही सिलेंडर खरीद रहे हैं, जिससे आम परिवारों को फिलहाल राहत मिली हुई है।

अलग-अलग शहरों में असर

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 993 रुपये महंगा होकर ₹3071.50 हो गया है। 

लखनऊ में कमर्शियल अब 3194 रुपये का हो गया है। पहले यह ₹2201 का था। 

मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर आज से ₹3024 का हो गया है। पहले ₹2031 रुपये का था।

आगरा में कमर्शियल सिलेंडर आज से 3125.5 रुपये का हो गया है। पहले यह ₹2132.5 का था।

गोरखपुर में कमर्शियल सिलेंडर अब ₹3255.5 का हो गया है। पहले यह ₹2262.5 में मिल रहा था। 

0 comments:

Post a Comment