यूपी में महिलाओं के लिए खुशखबरी, 198 पदों पर भर्ती शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश ने लखनऊ जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 198 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

अपने ही क्षेत्र में मिलेगा काम का मौका

इस भर्ती की खास बात यह है कि चयनित महिलाओं को उनके ही जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें न सिर्फ रोजगार मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर सामाजिक सेवा से जुड़ने का भी मौका मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही होगी। किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही फॉर्म भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आयु सीमा क्या है?

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को आवेदन के समय अपनी शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे। उम्र के प्रमाण के लिए केवल हाईस्कूल की मार्कशीट और प्रमाण पत्र मान्य होंगे।

चयन प्रक्रिया

भर्ती से जुड़ी चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

0 comments:

Post a Comment