किस विभाग में होगी भर्ती?
सह-शिक्षा कॉलेज: 80 पद
महिला कॉलेज: 27 पद
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, जिसके लिए आयोग ने स्पष्ट समय सीमा तय की है। आवेदन शुरू 28 अप्रैल 2026 से, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई 2026 है।
शैक्षणिक योग्यता
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना जरूरी है, जिसमें कम से कम 55% अंक हों। साथ ही M.Ed. डिग्री (55% अंकों के साथ) या NET / SLET / SET परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, पीएचडी धारकों को NET से छूट मिल सकती है
आयु सीमा और छूट
आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31 अगस्त 2022 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
upessc.up.gov.in पर जाएं, “B.Ed Application Form” लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन करें और OTP से वेरिफाई करें, सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें।

0 comments:
Post a Comment