10 मई तक कर सकेंगे आवेदन
जो छात्र अब तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए अब एक और अवसर दिया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार, JEECUP 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मई 2026 तक किए जा सकते हैं। इस फैसले का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करना है।
फॉर्म में सुधार का भी अवसर
आवेदन करने वाले छात्रों के लिए सुधार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यदि किसी उम्मीदवार ने फॉर्म भरते समय गलती कर दी है, तो वह 9 से 11 मई 2026 तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 जुलाई 2026 को 14 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता के तहत छात्र का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है, संबंधित ट्रेड के अनुसार।
इसके अलावा, कुछ कोर्सेज के लिए अलग-अलग योग्यता मानदंड भी लागू होते हैं।
आवेदन के लिए वेबसाइट: jeecup.admissions.nic.in

0 comments:
Post a Comment