किन शिक्षकों को मिलेगा लाभ?
इस योजना में माध्यमिक शिक्षा विभाग के सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा संस्कृत शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त स्कूलों के पात्र शिक्षकों को भी इसका लाभ दिया जाता है। संबंधित शिक्षकों के आश्रित परिवार के सदस्य भी योजना में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, जो शिक्षक पहले से आयुष्मान भारत या केंद्र अथवा राज्य सरकार की किसी अन्य स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
योजना का लाभ पाने के लिए पात्र शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन कर हेल्थ कार्ड बनवाना होगा। इसके लिए विभागीय पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर अंतिम अनुमोदन प्राप्त करना जरूरी है। इसके बाद ई-केवाईसी पूरी करके कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
आयुष्मान ऐप से ऐसे पूरी करें ई-केवाईसी
शिक्षक आयुष्मान ऐप के जरिए भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। सबसे पहले ऐप खोलकर बेनिफिशियरी विकल्प चुनें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें। इसके बाद योजना, राज्य और जिले की जानकारी भरकर परिवार के सदस्यों को सर्च करें।
जिस सदस्य की ई-केवाईसी करनी है, उसके नाम के सामने दिए गए विकल्प पर क्लिक करें। फिर आधार ऑथेंटिकेशन, आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी और लाइव फोटो के जरिए प्रक्रिया पूरी करें। ई-केवाईसी पूरी होने के बाद संबंधित सदस्य का हेल्थ कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। योजना से जुड़ी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-4444 पर संपर्क किया जा सकता है।

0 comments:
Post a Comment