यूपी के युवाओं की बल्ले-बल्ले! 1 लाख से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। योगी सरकार अगले छह महीने में एक लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस, होमगार्ड और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समेत विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। सरकार का लक्ष्य करीब 1.07 लाख युवाओं को नौकरी देने का है।

इस भर्ती योजना में यूपी पुलिस के करीब 36 हजार पद, होमगार्ड के 41 हजार पद और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से लगभग 30 हजार पद शामिल हैं। इन भर्तियों के जरिए प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

योगी सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए भी बड़ा फैसला किया है। चार साल की सैन्य सेवा पूरी करके लौटने वाले अग्निवीरों को प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 20 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, वन विभाग और कारागार विभाग में नौकरी के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, अग्निवीरों को सेना में चार साल के दौरान अनुशासन, प्रशिक्षण और सुरक्षा का अनुभव मिलता है। इसी अनुभव का लाभ प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था में लिया जाएगा। सरकार उन्हें भर्ती प्रक्रिया में सीधी नियुक्ति का अवसर देने की तैयारी कर रही है।

इस तरह यूपी में एक तरफ एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य है, वहीं दूसरी तरफ पूर्व अग्निवीरों के लिए भी सरकारी सेवाओं के दरवाजे खोलने की तैयारी की जा रही है।

0 comments:

Post a Comment