यूपी के राज्यकर्मियों को 1 बड़ी खुशखबरी, मिलेगा बोनस!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वित्त विभाग ने बोनस से जुड़ी फाइल तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी है। प्रस्ताव के अनुसार, 12.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकता है। बोनस की अधिकतम सीमा 7,000 रुपये बताई गई है।

बोनस पर खर्च होंगे करीब 2,500 करोड़ रुपये

राज्य सरकार को केंद्र से करों में हिस्सेदारी के रूप में अग्रिम राशि मिलने के बाद बोनस भुगतान के लिए करीब 2,500 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद बोनस जारी करने का आदेश आ सकता है। हालांकि, कर्मचारियों को भुगतान आदेश जारी होने के बाद ही किया जाएगा।

डीए बढ़ोतरी का लाभ बाद में मिलने की संभावना

बोनस के साथ कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का भी इंतजार है। वित्त विभाग ने इसकी फाइल तैयार की है, लेकिन बढ़े हुए डीए का लाभ दीपावली से पहले मिलने वाले अक्टूबर के वेतन में शामिल नहीं हो पाएगा। इसकी वजह यह है कि वेतन बिल पहले ही तैयार किए जा चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, बढ़े हुए डीए का भुगतान नवंबर के वेतन के साथ दिसंबर में मिलने की संभावना है। जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर भविष्य निधि खाते या अन्य निर्धारित बचत माध्यमों से दिया जा सकता है। इसको लेकर तैयारी की जा रही।

0 comments:

Post a Comment