1 .BPSC TRE-4.0 में 32,388 शिक्षक पद
बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत शिक्षक भर्ती परीक्षा 4.0 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूल शिक्षकों के 32,388 पद भरे जाएंगे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 3 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
2 .सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 575 पद
दूसरी भर्ती बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से निकाली गई है। बोर्ड ने विज्ञापन संख्या Sa.Sa.-17/Vividh-01-289/2026-1299(17) के तहत सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के कुल 575 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार 23 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन से पहले जरूर देखें नोटिफिकेशन
दोनों भर्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और चयन प्रक्रिया अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें। आवेदन के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही भरें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

0 comments:
Post a Comment