नई व्यवस्था के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब हर महीने 8,000 रुपये के बजाय 12,000 रुपये मिलेंगे। वहीं, सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी सितंबर 2026 से लागू होगी और बढ़ा हुआ भुगतान अक्टूबर के मानदेय में किए जाने की जानकारी दी गई है।
परिवार को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज
सरकार ने मानदेय बढ़ाने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुविधा की भी घोषणा की है। इसके तहत उन्हें 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे कर्मचारियों को आर्थिक मदद के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा भी मिल सकेगी।
सीएम योगी ने दीपोत्सव के लिए किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी 49वीं पाती में अयोध्या के दीपोत्सव का उल्लेख करते हुए लोगों से परिवार और मित्रों के साथ पहुंचने की अपील की। उन्होंने दीपोत्सव को भारतीय संस्कृति, त्याग और मर्यादा से जुड़ा पर्व बताया। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के प्रति भरत के समर्पण का उदाहरण देते हुए कहा कि सत्ता का अर्थ केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।
सीएम योगी के मुताबिक, सरयू तट और राम की पैड़ी पर दीपों की सजावट अयोध्या को भव्य रूप देगी। दीपोत्सव से कुम्हारों, फूल विक्रेताओं, होटल संचालकों और अन्य स्थानीय कारोबारियों को भी रोजगार व आमदनी के अवसर मिलते हैं।

0 comments:
Post a Comment