हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने बढ़ते वजन की वजह से परेशान हैं। इस बढ़ते वजन के कारण इंसान के शरीर में कई तरह की परेशानियों का जन्म हो रहा हैं जिससे इंसान की शारीरिक और मानसिक शक्ति ख़राब होती जा रही हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिस टिप्स को अपना कर आप अपना वजन कम कर सकते हैं तथा अपने शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की वजन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स।
व्यायाम करें, वजन कम करने के लिए सबसे पहला और ज़रूरी टिप्स यह हैं की आप नियमित रूप से व्यायाम करें। क्यों की व्यायाम करने से शरीर में उत्पन एक्स्ट्रा कैलोरी धीरे धीरे बर्न होगा और आपका वजन कम होने लगेगा। साथ हीं साथ इससे आपका शरीर स्वास्थ्य और सेहतमंद रहेगा। आप प्रतिदिन योगा, साइकिलिंग, पुशअप्स कर सकते हैं। इससे आपका बॉडी भी फ़िट रहेगा तथा शरीर में बीमारी होने के चांस कम जायेंगे। इसलिए हर इंसान को प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए।
पानी का सेवन, शरीर के वजन को कम करने के लिए आप भरपूर पानी का सेवन करें। इससे शरीर में मौजूद विषैला पदार्थ शरीर से बाहर आ जायेगा तथा इससे एक्स्ट्रा कैलोरी को कम करने में भी मदद मिलेगा। साथ हीं साथ इससे शरीर का मेटाबोलिज्म भी बेहतर रहता हैं। जिससे शरीर के वजन में वृद्धि नहीं होती हैं। इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप सुबह उठकर दो गिलास पानी जरूर पिए। इससे शरीर भी स्वस्थ रहेगा।
जंक फ़ूड से दूर रहें, दरअसल जंक फ़ूड में अधिक मात्रा में बैड कोलेस्ट्रॉल, वसा और कैलोरी होती हैं। जिसके सेवन से इंसान का वजन बढ़ने लगता हैं तथा इंसान मोटापे का शिकार हो जाता हैं। इसलिए अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो आप जंक फ़ूड का सेवन बिल्कुल भी ना करें। इसके सेवन से आपका स्वास्थ्य भी ख़राब हो सकता हैं तथा आपके वजन में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती हैं। इसलिए इस बात का सदैव ख्याल रखें।
ग्रीन टी का सेवन करें, दरअसल ग्रीन टी में टैनिन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जिससे शरीर का मेटाबलिज़्म रेट बेहतर होता हैं। जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता हैं। इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित होता हैं तथा शरीर का इम्यून सिस्टम अच्छा रहेगा। इसके सेवन से वजन से जुड़ी सभी परेशानी आसानी से दूर हो जाती हैं।
नींद लें भरपूर, आज के भाग दौड़ की जिंदगी में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपना नींद पूरा नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण उनके शरीर के मेटाबोलिज्म पर बुरा असर पड़ता हैं। जिससे उनका वजन बढ़ने लगता हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आप भरपूर नींद लें तथा प्रतिदिन कम से कम आठ घंटे सोए। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा तथा पूरा दिन फ्रेश महसूस होगा। साथ हीं साथ धीरे धीरे आपका वजन भी कम होने लगेगा।
0 comments:
Post a Comment