हेल्थ डेस्क: आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में गलत खान पान की वजह से महिलाओं के शरीर का हार्मोन असंतुलित हो जाता हैं। जिससे महिलाओं के शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं और महिलाएं खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिन फूड्स का सेवन अगर आप प्रतिदिन करते हैं तो इससे महिलाओं के शरीर में पाए जाने वाला हार्मोन बैलेंस रहता हैं तथा शरीर में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी उत्पन नहीं होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की हार्मोन बैलेंस रखने के लिए महिलाएं खाएं ये 5 फूड्स।
बादाम, शरीर में हार्मोन को बैलेंस रखने के लिए महिलाओं को बादाम का सेवन करना चाहिए। क्यों की बादाम में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स के साथ साथ फाइबर की मात्रा पायी जाती हैं जो महिलाओं के शरीर में हार्मोन को बैलेंस रखने का काम करती हैं। इससे महिलाओं का शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं तथा महिलाओं की मानसिक स्थिति भी अच्छी रहती हैं। इसलिए महिलाओं को सुबह में बादाम खाना चाहिए।
ओट्स, दरअसल ओट्स में फाइबर के साथ साथ प्रोटीन की मात्रा भरपूर होता हैं जो महिलाओं के शरीर में हार्मोन को बैलेंस करने का काम करता हैं। इससे महिलाओं का स्वास्थ अच्छा रहता हैं तथा पीरियड्स के समय होने वाले असहनीय दर्द से भी छुटकारा मिल जाता हैं। इसलिए सभी महिलाओं को अपने शरीर के हार्मोन बैलेंस करने के लिए ओट्स का सेवन करना चाहिए।
ग्रीन टी, हार्मोन्स बैलेंस करने के लिए महिलाओं को प्रतिदिन ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। क्यों की ग्रीन टी के सेवन से महिलाओं के शरीर में पाए जाने वाला हार्मोन्स संतुलित रहता हैं तथा शरीर में पाए जाने वाला कोलेस्ट्रॉल कम होता हैं। जिससे महिलाएं खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करती हैं और उनके शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होती हैं।
हरी सब्जियां, दरअसल हरी सब्जियां में आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड का भंडार होता हैं जो शरीर के हार्मोन को संतुलित रखने का काम करता हैं। इससे महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती हैं तथा महिलाएं खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करती हैं। इससे महिलाओं का स्वास्थ अच्छा रहता हैं तथा शरीर में बीमारी होने के चांस भी कम जाते हैं। इससे शरीर का इम्यून पॉवर मजबूत होता हैं।
मछली, दरअसल मछली में विटामिन सी के साथ साथ ओमेगा 3 और प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती हैं जो शरीर के हार्मोन को संतुलित रखने का काम करती हैं। अगर किसी महिला के शरीर में पाए जाने वाला हार्मोन असंतुलित रहता हैं तो महिलाओं को प्रतिदिन मछली का सेवन करना चाहिए। इससे महिलाओं का शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहेगा तथा शरीर में पाए जाने वाले हार्मोन बैलेंस रहेंगे।

0 comments:
Post a Comment