डेस्क: आज के वर्तमान समय में सभी लोग स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं। लेकिन दिनचर्या अच्छी नहीं होने के कारण वो चाह कर भी स्वस्थ जीवन नहीं जी पाते हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे स्वस्थ जीवन जीने के दिनचर्या के बारे में की आप कौन से दिनचर्या को अपना कर स्वस्थ जीवन जी सकते हैं तथा अपने शरीर को बीमारियों से मुक्त बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की स्वस्थ जीवन जीने के लिए कैसी हो दिनचर्या।
सुबह जल्दी उठे, अगर आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो सुबह जल्दी उठे। इससे आपको शारीरिक और मानसिक लाभ होगा तथा आपके दिमाग का न्यूरो सिस्टम ठीक तरीकों से काम करेगा। जिससे आपके सोचने समझने की शक्ति बेहतर रहेगी तथा शरीर में थकान की समस्या भी जन्म नहीं लेगी। इस उपाय को अपना कर आप स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
खाली पेट पानी पिएं, स्वस्थ जीवन जीने के लिए खाली पेट पानी पीना बहुत ज़रूरी हैं। क्यों की खाली पेट पानी पीने से आपके शरीर में गैस और कब्ज की समस्या उत्पन नहीं होगी तथा आपके शरीर का पाचन तंत्र भी ठीक तरीकों से काम करेगा। साथ ही साथ आपके पेट में मौजूद विषैला पदार्थ शरीर से बाहर आ जायेगा। इसलिए आप प्रतिदिन खाली पेट पानी पिएं।
शारीरिक व्यायाम करें, स्वस्थ जीवन जीने के लिए शारीरिक व्यायाम करना बहुत लाभदायक माना जाता हैं। क्यों की व्यायाम करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीकों से काम करता हैं तथा शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। साथ ही साथ शरीर की मांसपेशियों में ताकत आती हैं और शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। इसलिए स्वस्थ जीवन जिनके ले लिए व्यायाम करना ज़रूरी होता हैं।
पौष्टिक युक्त आहार खाएं, अगर आप स्वस्थ और फ़िट रहना चाहते हैं तथा स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन पौष्टिक युक्त आहार का सेवन करें। इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होगी और शरीर का मेटाबॉलिज्म भी रहेगा तथा शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाएंगे। इसलिए हर इंसान को प्रतिदिन आयरन, कैल्शियम, मेग्नेशियम और प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
नशे से दूर रहें, नशा इंसान को शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार बना देता हैं। इससे सोचने समझने की शक्ति प्रभावित होती हैं तथा इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। इसलिए अगर आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते है तो नशा से दूर रहें और अपने जीवन में किसी भी प्रकार का कोई नशा ना करें। इससे आपका शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा तथा शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment