धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो अगर आप घर की दीवारों पर सही तस्वीर लगाते हैं तो इससे घरों में सकारात्मक शक्तियों का वास होता हैं। साथ ही साथ घरों से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी तस्वीरों के बारे जिसको घर में लगाने पर घरों में सुख-समृद्धि का वास होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
राधा कृष्ण :
घर की दीवारों पर राधा कृष्ण की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता हैं। क्यों की राधा कृष्ण प्रेम के प्रतीक हैं। इसे अपने घरों में रखने पर घर में सुख-समृद्धि का वास होता हैं तथा घरों का महौल सकारात्मक रहता हैं। इससे जीवन में प्रेम की कमी नहीं होती हैं।
हंस की तस्वीर :
वास्तुशास्त्र के अनुसार हंस को बहुत ही शुभ माना गया है अगर आप धन की चाह रखते हैं तो अपने घर के हॉल में सफेद हंस की तस्वीर लगाएं। इससे आपको जीवन के हर कार्य में तरक्की मिलेगी तथा आपके घरों में सुख-समृद्धि का वास होगा।
दौड़ता घोड़ा :
वास्तुशाष्त्र के अनुसार दौड़ता घोड़ा सकारात्मक शक्तियों का प्रतीक माना जाता हैं। इसे घर की दीवारों पर लगाने से घर में धन दौलत की कमी नहीं होती हैं। साथ ही साथ जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। इसे आप घर के हॉल में लगा सकते हैं।
फैमली फोटो :
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के अंदर फैमली फोटो लगाने से भी सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इससे परिवार के लोगों में प्यार बना रहता है तथा घर में सुख-समृद्धि का वास होता हैं।

0 comments:
Post a Comment