वजन घटाने में मददगार हैं ये 4 जूस, रोजाना करें सेवन

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपनी मोटापा के कारण परेशान रहते हैं। इससे उनके शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म लेने लगती हैं और उनका शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे जूस के बारे में जिस जूस के सेवन करके आप अपने शरीर की मोटापा को कम कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
गाजर का जूस :
आपको बता दें की गाजर के जूस में फाइबर और विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होता है। इस जूस के सेवन करने से शरीर की कैलोरी काफी कम होती है। गाजर का जूस आपका वजन घटाने में मदद कर सकता है। इससे आप खुद को स्वस्थ और फ़िट रख सकते हैं। 

आंवला जूस :
आयुर्वेद के अनुसार आंवला जूस के सेवन से भी फैट तेजी से बर्न होता है। यह जूस मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। एक गिलास आंवला के जूस में 15 कैलोरी होती है। इसके सेवन से आपके शरीर का मोटापा तेजी के साथ कम होगा। साथ ही साथ आपका शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहेगा। 

करेले का जूस :
करेले का जूस वजन कम करने में काफी फायदेमंद होता है। इस जूस में भी कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। एक गिलास करेले के जूस में मात्र 17 कैलोरी होती है। इससे शरीर का वजन कंट्रोल रहता हैं। साथ ही साथ शरीर में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती हैं। 

खीरे का जूस :
आयुर्वेद के अनुसार फैट बर्न करने के लिए खीरा का जूस सबसे अच्छा माना जाता है। खीरे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और कैलोरी काफी कम होती है। जिससे शरीर का मोटापा कंट्रोल में रहता हैं। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment