रोजाना एक केला खाने से दूर होगी ये 5 बीमारियां

हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो केला इंसान के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसमें फाइबर के साथ विटामिन और आयरन की भी काफी मात्रा पाई जाती है। जिसके कारण इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां रोजाना एक केला खाने से दूर हो जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।  
एनीमिया की बीमारी :
केले में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है इसलिए एनीमिया रोगी को इसका सेवन करने से काफी फायदा होता है। खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा का स्तर काफी बढ़ता है और धीरे-धीरे शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। इसलिए आप रोजाना एक केले का सेवन करें। ये हेल्थ के लिए लाभकारी हैं। 

शूगर को रखें नियंत्रित :
आपको बता दें की केले में तीन तरह की सूक्रोज, फ्रूकटोज और ग्लूकोज शर्करा पाई जाती है। जो की शरीर में शूगर की मात्रा लो होने से रक्त में शर्करा की स्तर सही रखने में मदद करते है। इससे इंसान की सेहत अच्छी रहती हैं। 

डिप्रेशन से छुटकारा :
रोजाना एक केला खाने से डिप्रेशन के रोगियों को काफी आराम मिलेगा है। इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन से आप काफी रिलेक्स फील करते है। साथ ही साथ इसके सेवन से दिमाग का स्ट्रेस कम जायेगा। 

कब्ज से छुटकारा :
रोजाना एक केले के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। क्यों की केले में रेशा की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो कि पेट को साफ कर पाचन क्रिया ठीक रखने में काफी मदद करता है। 

स्ट्रोक को करें कम :
एक रिसर्च के अनुसार रोजाना एक केले का सेवन करने से स्ट्रोक का खतरा 40 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं।  

0 comments:

Post a Comment