डेस्क: आज के वर्तमान समय में सभी देश ताकतवर बनना चाहते हैं। इसके लिए वो अपनी सेना को मजबूत कर रहे हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारतीय सेना के सबसे खतरनाक हथियार के बारे में जो दुनिया में पूरी दुनिया में सबसे घातक हैं। इस हथियार का नाम सुनते ही भारत के दुश्मन देश पानी मांगने लगते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
भारतीय सेना के ये हैं 5 खतरनाक हथियार :
सुखोई 30 लड़ाकू विमान :
यह भारतीय सेना का सबसे खतरनाक हथियार है। भारत के पास अभी 250 से अधिक सुखोई 30 विमान है और भारत पर हमला करने वाले किसी भी दुश्मन के विमान को मार कर गिरा सकता है। इसमे भारत, इस्रायल और फ़्रांस में बने कल पुर्जे लगे है और यह विमान अभयास में कई बार अमरीकी एफ -16 और एफ -15 विमानों को हरा चूका हैं। आपको बता दें की इस विमान से ब्रह्मोस मिसाइल भी छोड़ा जा सकता है। जो इसे और भी खतरनाक बनाता हैं।
आईएनएस विक्रमादित्य :
यह भारत का एकमात्र विमानवाहक पोत है। यह 282 मीटर लम्बा है और 55000 टन वजन का पोत हैं। इसमें 24 मिग 29 विमान और 10 हेलीकॉप्टर होते है। आईएनएस विक्रमादित्य को भारत सेना की शान माना जाता हैं।
आईएनएस चक्र :
यह रूस में निर्मित भारतीय नौ सेना के एक मात्र परमाणु पनडुब्बी हैं। यह परमाणु हमला करने में सछम हैं।आईएनएस चक्र दुश्मन के पास जा कर अपने घातक मिसाइल से दुश्मन पर परमाणु हमला कर सकता हैं। इसे दुनिया के खतरनाक हथियार में से एक माना जाता हैं।
अपाचे हेलीकॉप्टर :
यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार माना जाता है। इसे जल्दी राडार में भी नहीं पकड़ा जा सकता हैं , यह जमीन और हवा दोनों जगह पर दुश्मन पर हमला कर सकता हैं। एक अपाचे हेलीकॉप्टर एक बार में 12 टैंको को तबाह कर सकता हैं।
ब्रह्मोस मिसाइल :
यह मिसाइल भारतीय सेना की शान हैं। ये भारत के किसी भी दुश्मन देश का नामो निशान मिटा सकता हैं। ब्रह्मोस मिसाइल को दुनिया का सबसे खतरनाक मिसाइल माना जाता हैं। इसकी रफ़्तार ध्वनि की गति से भी तेज हैं।
0 comments:
Post a Comment