BIHAR SSC: ग्रेजुएट लोगों के लिए बंपर भर्तियां, यहां करें आवेदन

सरकारी नौकरी: आपको बता दें की बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रेजुएट लोगों के लिए कई पदों पर आवेदन मांगें गएँ। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप बिहार कर्मचारी चयन आयोग के वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
पदों का नाम :                  पदों की संख्या             
उर्दू अनुवादक                       202    
सहायक उर्दू अनुवादक          1294
राजभाषा सहायक (उर्दू)           09 

रजिस्ट्रेशन और परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि : 05 नवंबर, 2019 से 30 नवंबर, 2019 तक
आवेदन पत्र जमा करने की तिथि : 05 नवंबर, 2019 से 04 दिसंबर, 2019 तक हैं। 

शैक्षिक योग्यता :
उर्दू अनुवादक के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से उर्दू विषय के साथ स्नातक/ समकक्ष होना आवश्यक है। 

सहायक उर्दू अनुवादक के लिए किसी मान्यता प्राप्त बाेर्ड / विश्वविद्यालय से उर्दू विषय में कम से कम 100 अंकों के साथ इंटरमीडिएट / समकक्ष होना आवश्यक है। 

राजभाषा सहायक (उर्दू) के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से उर्दू विषय के साथ स्नातक/ उर्दू में स्नातकोत्तर या समकक्ष होना आवश्यक है।

आयु सीमा : 
न्यूनतम आयु 21 वर्ष 
पुरूष के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (पुरूष /महिला) के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो इसके आधिकारिक वेबसाइट  www.bssc.bih.nic.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

0 comments:

Post a Comment