हेल्थ डेस्क: इस दुनिया में आप पुरुषों के लिए तो कई तरह के शक्तिवर्धक औषधि के बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम आपको बताएंगे महिलाओं के लिए शक्तिवर्धक आयुर्वेदिक ओषधि के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
पीपल की छाल :
आयुर्वेदिक विज्ञान के अनुसार पीपल की छाल महिलाओं के लिए एक शक्तिवर्धक आयुर्वेदिक औषधि हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, मेग्नीशियन, फाइबर, जिंक और फोलिक एसिड की मात्रा भरपूर होती हैं जो महिलाओं के शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रखती हैं।
इसके छाल का काढ़ा या चाय बनाकर प्रति दिन पीने से हृदय रोगों में बहुत लाभ होता है। इससे दिल की कमजोरी दूर होती है, कैल्शियम प्लैक हटते हैं, इसलिए वॉल्व भी ठीक होते हैं। इससे शरीर की सूजन, पैरों की सूजन, वेरिकोस वैन में भी बहुत लाभ होता है। इससे महिलाएं खुद को सेहतमंद महसूस करती हैं।
आपको बता दें की इसकी छाल को पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर पीने से महिलाओं को गठिया में बहुत लाभ होता है क्योंकि यह किडनी की क्रियाविधि को सुधारकर यूरिक एसिड आदि घातक तत्वों को शरीर से बाहर निकाल देता है। इससे महिलाओं के जोड़ों के दर्द ठीक हो जाते हैं।
पीपल की छाल को महिलाओं के लिए शक्तिवर्धक माना जाता हैं। क्यों की ये महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स के लेवल को बढ़ाने का काम करता हैं। इससे महिलाओं के शरीर में संबंध बनाने की इच्छा जागृत होती हैं। साथ ही साथ इससे अंडे की गुणवत्ता भी बढ़ जाती हैं। जिससे महिलाओं को माँ बनने में कोई परेशानी नहीं आती हैं।

0 comments:
Post a Comment