डेस्क: आज के वर्तमान समय में सभी लोग स्वस्थ और फ़िट रहना चाहते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग अपने शरीर को स्वस्थ और फ़िट नहीं रख पाते हैं तथा उनके शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे सुपर फ़ूड के बारे में जिस फ़ूड के सेवन से आप अपने शरीर को स्वस्थ और फ़िट रख सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
1 .अखरोट का सेवन : दरअसल अखरोट में आयरन, कैल्शियम, फाइबर के साथ साथ मेग्नेशियम की मात्रा भरपूर होती हैं। जो शरीर को स्वस्थ और फ़िट रखती हैं। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होगी। साथ ही साथ आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी सही तरीकों से होगा। इसलिए आप सुबह की डाइट में अखरोट का सेवन जरूर करें। ये हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
2 .बादाम का सेवन : रोजाना बादाम का सेवन करना अमृत के समान होता हैं। क्यों की बादाम में फाइबर, कैल्शियम के साथ विटामिन ई भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं। जो ब्रेन के सेल्स को मजबूत बनाने का काम करता हैं। इससे इंसान की मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं तथा उनकी याददाश्त तेज हो जाती हैं। इससे दिमाग का न्यूरो सिस्टम भी सही तरीकों से कार्य करता हैं। जिसके कारण शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं।
3 .पिस्ता का सेवन : दरअसल पिस्ता में आयरन और मेग्नेशियम का भंडार होता हैं। इसके सेवन करने से शरीर में ब्लड की कमी नहीं होती हैं तथा हड्डियां मजबूत हो जाती हैं। ये दिमाग की मेमोरी को भी बूस्ट करने का काम करता हैं। इससे दिमाग में स्ट्रेस का लेवल कम जाता हैं। साथ ही साथ तनाव और डिप्रेशन से भी राहत मिल जाती हैं। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।

0 comments:
Post a Comment