हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस के की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो उसे कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इस दौरान महिलाओं को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्यों की कई बार ध्यान ना रखने से महिलाएं गर्भपात का शिकार हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन चीजों के बारे में जिन चीजों से गर्भवती महिला को दूर रहना चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .सिगरेट के धुएं :
गर्भवती महिलाओं को सिगरेट के धुएं से दूर रहना चाहिए। क्यों की सिगरेट के धुएं से महिलाओं के शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती हैं। जिससे महिलाएं गर्भपात का भी शिकार हो सकती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को इस बात का ख्याल रखना चाहिए।
2 .जंक फ़ूड :
गर्भवती महिलाओं को जंक फ़ूड से दूर रहना चाहिए। क्यों की जंक फ़ूड में कई तरह के ऐसे हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं जो गर्भ में भूर्ण के विकास को रोक देते हैं। इससे महिलाएं गर्भपात का शिकार हो सकती हैं तथा उनकी सेहत भी ख़राब हो सकती हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिलाओं को इस बात का ख्याल रखना चाहिए।
3 .कच्चा पपीता :
आपको बता दें की कच्चा पपीता गर्भवती महिलाओं के भूर्ण को नुकसान पहुंचाता हैं। इससे भूर्ण का विकास रूक जाता हैं। जिससे महिलाओं को गर्भपात हो सकता हैं। इसलिए सभी महिलाएं इन बातों का ख्याल रखें और गर्भावस्था में कच्चा पपीता का सेवन भूलकर भी ना करें।
4 .अनानास :
गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में अनानास से दूर रहना चाहिए और इसका सेवन नहीं करनी चाहिए। इसमें मौजूद मिनरल्स भूर्ण को नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे महिलाएं गर्भपात का शिकार हो जाती हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि वो इसका ख्याल रख सकें।

0 comments:
Post a Comment