बिहार के जहानाबाद में हुई कोरोना की एंट्री मचा हड़कंप, 274 हुआ आंकड़ा

न्यूज डेस्क: बिहार में लगातार कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा हैं। बिहार सरकार द्वारा जारी आंकड़ें के अनुसार एक बार फिर से बिहार में पंद्रह पॉजिटिव केस मिले हैं। इस तरह से संख्या बढ़कर 274 पर पहुंच गई है। सिर्फ रविवार को हीं अब तक 23 केस मिल चुके हैं।
आपको बता दें की बिहार में अब तक 21 जिले कोरोना वायरस से प्रभावित थे।लेकिन अब संख्या बढ़ गई है, जहानाबाद भी कोरोना,वायरस की चपेट में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जो 15 पॉजिटिव केस की सूची जारी की गई है उसमें जहानाबाद का भी एक केस है .

जहानाबाद के एक शख्स जिसकी उम्र 28 साल है वह पॉजिटिव मिला है. वही पड़ोसी जिला अरवल में भी तीन पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं ,जिनकी उम्र 20 21 और 37 साल है.वहीं रोहतास में 8 गोपालगंज में 5 नए मरीज मिले हैं।

0 comments:

Post a Comment