न्यूज डेस्क: बिहार में प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी के साथ वृद्धि हो रही हैं। बिहार में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर के 274 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक़ जिन नए 15 नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है उसमें जहानाबाद में 1,अरवल से 3 मरीज रोहतास में 8 गोपालगंज में 5 नए मरीज मिले हैं।
आपको बता दें की बिहार में अब तक कुल 274 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।रविवार को अब तक 23 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की तरफ से जो तीन सूची जारी की गई है उसमें पहले लिस्ट में 4 गोपालगंज के हैं।वहीं दूसरी लिस्ट में 4 मोतिहारी का है।
शनिवार को बिहार में कोरोना के 28 नए मरीजों की पहचान हुई थी. बिहार में मिले मरीजों में से 7 पटना, 6 कैमूर, 5 बक्सर, 3 मुगेर, 2 रोहतास व आरा, सारण, वैशाली, अरवल और गया के एक-एक मरीज शामिल थे.
वहीं बिहार के सभी 255 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से बिहार में 56 मरीज स्वस्थ हो अस्पताल से घर लौट चुके हैं. जबकि दो लोगों की मौत हो गई है. जो मुंगेर और वैशाली जिले के रहने वाले थे. बिहार में धीरे धीरे हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इसे रोकना जरुरी हैं।

0 comments:
Post a Comment