एशिया में आई अमेरिकी फौज, 10 देशों ने चीन को दी चेतावनी

न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया को कोरोना देने वाला चीन अब विस्तारवादी नीतियों को बढ़ा रहा हैं तथा अपने देश की सीमाओं को बढ़ाने की कोशिश कर रहा हैं। इसी को देखते हुए अमेरिकी फौज एशिया में कदम रख रही हैं। इससे चीन की मुश्किल बढ़ने वाली हैं। 
एशिया में अमेरिकी फौज के आने से कई देशों की ताकत बढ़ गई हैं। इससे ताइवान और वियतनाम जैसे देशों को बल मिलेगा। क्यों की चीन इन देशों की सीमाओं पर नगर गड़ाए बैठा है और इसे सैन्य ताकत से कब्ज़ा करना चाहता हैं। 

इसी बीच एक खबर आ रही है की दक्षिणपूर्व एशियाई (आसियान) देशों ने दक्षिण चीन सागर में आक्रामक गतिविधियों को लेकर चीन को चेताया है। आसियान के देशों ने एकजुटता दिखाते हुए चीन से कहा है की वो अपनी विस्तारवादी नीतियों को बंद करें। 

आपको बता दें की ऑनलाइन आसियान सम्मेलन में शुक्रवार को एकजुटता दिखाते हुए वियतनाम और फिलीपींस ने कहा कुछ देश दक्षिण चीन सागर में खतरा पैदा करने वाली कार्रवाई कर रहे हैं। हम अनुरोध करते हैं कि सभी देश अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करें। ताकि  दक्षिण चीन सागर में किसी प्रकार का तनाव उत्पन ना हो। 

0 comments:

Post a Comment