सीमा पर चीन ने बनाया हेलीपैड, बढ़ा रहा सैनिक, भारतीय सेना अलर्ट

न्यूज डेस्क: सीमा पर चीन के साथ तनाव लंबा चल सकता हैं। क्यों की चीन जो कायराना हरकत कर रहा हैं। उससे शांति बहाल नहीं हो सकता हैं। इंडियन एक्सप्रेस के खबर के अनुसार चीन ने पैंगोंग झील के पास एक हैलीपेड बनाया है और वहां पर अपने सैनिकों का जमावड़ा करना शुरू कर दिया है। 
चीन के इस हरकत के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और भी ज्यादा बढ़ सकता हैं। आपको बता दें की इस खुलासे के बाद भारतीय सेना अलर्ट हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां से चीन आगे बढ़ने की कोशिश कर सकता हैं। लेकिन उसे सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना तैयार हैं। 

चीन के इस हरकत को देखते हुए भारतीय वायु सेना अपने ताकतवर फाइटर जेट सुखोई से सीमा की निगरानी कर रही हैं। थल सेना ने भी सीमा पर गश्त बढ़ा दिया हैं तथा कई रेजिमेंट को यहां तैनात कर दिया गया हैं। साथ ही साथ चीन से लगे सभी सीमाओं की निगरानी किया जा रहा हैं। अगर चीन भारतीय सीमा में घूसने की कोशिश करता हैं तो उसे भारतीय सेना वहीं ढेर कर देगी। 

0 comments:

Post a Comment