न्यूज डेस्क: बिहार में युवाओं के लिए नीतीश सरकार नौकरी निकालने वाली हैं। इसको लेकर तैयारी जोरों पर चल रही हैं। खबर के मुताबिक बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में नीतीश कुमार ने 190 पदों पर भर्ती के लिए अपनी मंजूरी दे दी हैं।
आपको बता दें की कैबिनेट की हुई बैठक में 24 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में विभिन्न विभागों में 190 पदों पर बहाली को स्वीकृति दी गई है। बहुत जल्द इन पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी किया जा सकता हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा मौका हैं।
मिली जानकारी के अनुसार श्रम संसाधन विभाग में आशुलिपिक के 24, लिपिक के 65, कार्यालय परिचारी के 54 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी मिल गई हैं। वहीं समस्तीपुर न्यायमंडल के शाहपुर पटोरी में फौजदारी न्यायालय में अनुमंडल न्यायायिक दंडाधिकारी और न्यायायिक दंडाधिकारी के 2 पदों पर सृजन की की स्वीकृति दी गई है।
इसके अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग में गैर तकनीकी के 43 पदों को सृजित करने की स्वीकृति दी गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए विभाग को सुचना भेज दिया गया हैं। विभाग भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment