बिहार में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, आज से लागू हुआ नियम

न्यूज डेस्क: कोरोना संक्रमण को ख़त्म करने के लिए पुरे देश में कई तरह के फैसले लिए जा रहे हैं ताकि इस महामारी से जल्दी निपटा जा सके। आपको बता दें की गृह मंत्रालय ने लॉक डाउन 4 की समाप्ति के पहले नई गाइडलाइन जारी की थी।
बिहार सरकार ने इस गाइडलाईन के मुताबिक एक निर्णय लिया है की रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक पुरे राज्य में कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान आम लोगों की आवाजाही पर रोक होगी। लेकिन आवश्यक कार्य के लिए आप जा सकते हैं। 

सरकारी आदेश के अनुसार राज्य के अंदर या बाहर आने जाने के लिए पास की बाध्यता नहीं रहेगी। पहले इसके लिए ई -पास लेना अनिवार्य था। लेकिन अब आप निजी गाड़ी से कहीं भी आ जा सकते हैं। लेकिन गाड़ी में मास्क लगाना आवश्यक होगा। 

वहीं कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉक डाउन रहेगा। साथ ही साथ लॉकडाउन का पालन यहां सख्ती के साथ होगा। इस जोन में सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही यहां छूट दी गई है। वहां किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी। 

0 comments:

Post a Comment