चीन ने भारत को दी धमकी, कहा दूर रहो नहीं तो बर्बाद हो जाओगे

न्यूज डेस्क: भारत और चीन के बीच सीमा पर तनातनी बनी हुई हैं। भारत के आक्रामक अंदाज और दुनिया में बढ़ती ताकत से डरकर चीन अब भारत को धमकी देने लगा हैं। चीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि उसे चीन-अमेरिका विवाद से दूर रहना चाहिए। 
ग्लोबल टाइम्स' में छपे एक खबर के मुताबिक, चीन ने कहा कि कुछ ऐसी शक्तियां हैं जो भारत सरकार को अमेरिका-चीन के बीच उत्पन हो रहे 'कोल्ड वार' में एक पक्ष के समर्थन में खड़ा होने के लिए कह रही हैं। लेकिन ये भारत के लिए ठीक नहीं हैं। 

चीन ने भारत को 'सतर्क' रहने की सलाह देते हुए कहा कि इसमें दखल देने से आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। अमेरिका और भारत के बीच बढ़ती नजदीकियों से चीन परेशान नजर आ रहा हैं। जिसके कारण वो सीमा पर तनाव उत्पन कर रहा और भारत को धमकी दे रहा हैं। 

इतना ही नहीं चीन ने कहा है की भारत अमेरिका के पक्ष में जाने का तय करता है तो ये चीन और उसके व्यापारिक रिश्तों के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। इससे भारत को नुकसान उठाना पड़ेगा तथा उसपर काफी बुरा पड़ेगा। चीन की ये धमकी को मोदी सरकार कैसे लेती हैं ये आने वाला वक्त बताएगा। 

0 comments:

Post a Comment