न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण चारों और फ़ैल चूका हैं। इस संक्रमण से काफी लोग प्रभावित हो रहे हैं। जिससे नीतीश सरकार की टेंशन बढ़ गई हैं। इसी बीच पटना से एक खबर आ रही हैं की यहां शादी के दिन दूल्हा कोरोना पॉजिटिव निकला हैं। जिससे हड़कंप मच गया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक लड़का डेढ़ माह पहले ही हरियाणा से घर आया था। उसने चार दिन पहले ही अपनी जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 25 जून को उस लड़का की शादी होने वाली थी। घर में तैयारी चल रही थी। सारे रिश्तेदार आए हुए थे।
आपको बता दें की उसी वक्त घर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंच गई और बताया कि दूल्हे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे सारे लोगों में हड़कंप मच गया हैं। इसके बाद दूल्हा को आनन-फानन में तुरंत पटन के एनएमसीएच में भर्ती कराया गया हैं।
0 comments:
Post a Comment