न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत और अमेरिका की दोस्ती और भी मजबूत होती जा रही हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण चीन हैं। क्यों की चीन की विस्तारवादी चोर नीति के विरुद्ध कई देशों को युद्ध की आशंका है अतएव इस स्थिति को रोकने के लिए और चीन पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका भारत के साथ अपने रिश्तों को और भी मजबूत करना चाहता हैं।
इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की अमेरिका भारत को G-7 देशों की टीम में शामिल करना चाहता हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रारम्भिक चरण में भारत, रूस, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया को इसमें शामिल करने की इच्छा जताई है।
जानकारों का मानना हैं की भारत और रूस को G-7 देशों की टीम में शामिल करना बहुत बड़ा फैसला है। अगर ट्रंप ऐसा करते हैं तो इससे भारत और अमेरिका ही नहीं अमेरिका और रूस के बीच भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
बता दें की G7 सात राष्ट्रों का वैश्विक समूह है जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विश्व के सात बड़े देश शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्पति ट्रंप इस समूह में भारत, रूस, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया को भी शामिल करना चाहते हैं।

0 comments:
Post a Comment