बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सभी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने वाले सभी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने इन कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया हैं। साथ ही साथ इनके लिए कई तरह के दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं।

खबर के मुताबिक बिहार सरकार ने ऐलान किया हैं की लॉकडाउन के दौरान सरकारी कार्यालयों से गैरहाजिर रहने वाले सभी कर्मचारियों और सभी अधिकारियों का वेतन नहीं काटा जायेगा। इन कर्मचारियों को पुरे महीने का वेतन मिलेगा।

बता दें की बिहार सरकार का ये फैसला सभी स्थाई, संविदा और आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मचारियों पर लागू होगा। सरकार के इस फैसले से बिहार में काम करने वाले कर्मचारियों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं। तथा कर्मचारियों ने इस फैसले का समर्थन किया हैं।

दरअसल लॉकडाउन के कारण सार्वजनिक यातायात के तमाम साधनों पर रोक लग गयी थी। जिसमे कारण बहुत से कर्मचारी ऑफिस या अपने कार्यस्थल नहीं पहुंच पा रहे थें। सरकार ने इन कर्मचारियों को भी पूरा वेतन देने को कहा हैं।

0 comments:

Post a Comment