खबर के मुताबिक बिहार सरकार ने अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का अधिकार दिया गया हैं। बिहार के लोग अब अपने अंचल कार्यालयों से जन्म और मृत्यु का प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
बता दें की नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारियों को जन्म मृत्यु प्रमाण निर्गत करने संबंधी आदेश जारी किया है। साथ ही साथ इसको लेकर दिशा निर्देश भी दिए हैं। इससे लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करने में आसानी होगी।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार में एक जून से कार्यपालक पदाधिकारी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करेंगे। बिहारवासी अब अंचल कार्यालयों में जन्म व मृत्यु के लिए आवेदन जमा करके वो वहीं से प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment