पटना से हर दिन 100 विमान उड़ेंगे, दिल्ली के लिए 16, मुंबई के लिए 6, बेंगलुरु के लिए 7

न्यूज डेस्क: बिहार के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब पटना एयरपोर्ट से हर दिन 100 विमान उड़ान भर सकेंगे। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार पटना से दिल्ली के लिए प्रतिदिन 16 विमान उड़ान भरेगा। जबकि मुंबई के लिए प्रतिदिन 6 जोड़ी विमान का संचालन किया जायेगा। वहीं बेंगलुरु व कोलकाता के लिए सात-सात जोड़ी विमानों को प्रतिदिन संचालित किया जायेगा।

बता दें की आने वाले पर्व-त्योहार को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से नए शेड्यूल में विमानों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस नए शेड्यूल में सबसे अधिक इंडिगो की 22 जोड़ी फ्लाइटें हैं। स्पाइस जेट की 15 जोड़ी, गो एयर की 6 जोड़ी जबकि एयर इंडिया की 6 जोड़ी विमान हैं।

त्योहारों के मौके पर अगर आप पटना आना चाहते हैं तो आपको बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, गुवाहाटी, रांची, हैदराबाद, मुंबई, अमृतसर आदि शहरों से सीधी फ्लाइट मिलेगी। आप ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर यात्रा कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment