गोरखपुर, मुरादाबाद, लखनऊ में 1370 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए गोरखपुर, मुरादाबाद, लखनऊ सहित सभी जिलों में 1370 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। ये वैकेंसी राजकीय पालीटेक्निक संस्थाओं में खाली पड़े पदों को भरने के लिए निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) परीक्षा 2021 के अंतर्गत प्रधानाचार्य के 13 पद, विभिन्न विषयों में प्रवक्ता के 1254 पद, कर्मशाला अधीक्षक के 16 व पुस्तकालयाध्यक्ष के 87 पदों पर भर्ती की जाएगी।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : आपको बता दें की इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2021 तक निर्धारित किया गया हैं।

एग्जाम की तिथि : उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) परीक्षा-2021 की लिखित परीक्षा की संभावित तारीख 12 दिसंबर तय की गई है। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://uppsc.up.nic.in/

नौकरी का स्थान : गोरखपुर, मुरादाबाद, लखनऊ सहित कई शहर।

0 comments:

Post a Comment